हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध मे प्रदर्शन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 22, 2022

हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध मे प्रदर्शन


लखनऊ (मानवी मीडिया
लक्ष्मण टीला मुक्ति संकल्प यात्रा रद्द होने के बाद हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्ता
री को लेकर महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुडंबा थाने का घेराव किया। कुर्सी रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू किया। जिस पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया।


अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने लक्ष्मण टीला मुक्ति संकल्प यात्रा का आह्वान किया था। इसके तहत लक्ष्मण टीला पर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी जिसे लेकर पश्चिमी जोन की पुलिस अलर्ट पर थी।

पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर यात्रा को रद्द करा दिया लेकिन शनिवार देर रात प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और सुबह 9:00 बजे से ही थाने पर पहुंचना शुरू कर दिया।

करीब 11:00 बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने को घेर लिया और कुर्सी रोड पर जाम लगा दिया। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत कराने में जुटी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई है। हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी द्वारा नहीं की जा रही है।

Post Top Ad