उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल सप्लाई के गोदाम का निरीक्षण ,16,40,33,033 रूपये की एक्सपायर्ड दवाएं पकड़ीं गईं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 20, 2022

उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल सप्लाई के गोदाम का निरीक्षण ,16,40,33,033 रूपये की एक्सपायर्ड दवाएं पकड़ीं गईं

लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री,  ब्रजेश पाठक ने आज यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने 16,40,33,033 रूपये मूल्य की एक्सपायर्ड दवाएं पकड़ीं।

        पाठक ने कहा कि ये दवाएं कारपोरेशन द्वारा अस्पतालों को उपलब्ध करायी जानी चाहिए थीं, जो मेडिकल कॉर्पोरेशन द्वारा अस्पतालों को नहीं भेजी गयीं। करोड़ों की दवाएं गोदाम में रखे-रखे एक्सपायर हो गई। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच हेतु एक समिति का गठन व गोदाम में उपलब्ध दवाईयों का ऑडिट कराने हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही प्राथमिक जांच रिपोर्ट 03 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
       उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई एवं मौके पर बरामद सभी सबूत, रिकॉर्डिंग, कागजात जब्त किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव,  प्रांजल यादव भी साथ में उपस्थित रहे।

Post Top Ad