एक्सएलआरआई देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 12, 2022

एक्सएलआरआई देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका

बागपत,( मानवी मीडिया /विवेक जैन ) बागपत के काठा गांव की रहने वाली अलका राजा ने जमशेदपुर स्थित देश के प्रतिष्ठित जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट - एक्सएलआरआई द्वारा संचालित द सेंटर ऑफ जेंड़र इक्वलिटी एण्ड़ इन्क्लूसिव लीड़रशिप की चेयरपर्सन का कार्यभाल संभाल लिया है। जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट - एक्सएलआरआई जमशेदपुर के चेयरमैन विश्व प्रसिद्ध टाटा स्टील लिमिटेड़ के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन है। अलका राजा की इस उपलब्धि पर जनपद बागपत और उनके गांव काठा में खुशी की लहर है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अलका राजा ने बताया कि देश के उद्योगजगत, शिक्षाजगत सहित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में लैंगिक असमानता को समाप्त कराने पर उनका मुख्य फोकस रहेगा। इसके लिए उनकी संस्था विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियानों और सम्पर्क अभियानों के माध्यम से इस दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने देश में आर्थिक गतिविधियों में लिंग अनुपात में काफी अन्तर होने पर चिंता व्यक्त की और बताया कि वैश्विक दृष्टि से लिंग अनुपात में भारत 140 वें स्थान पर आता है। बताया कि एक्सएलआरआई देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है और देश को महिलाओं को दिये जाने वाले सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। बताया कि हमारा संस्थान आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करके समाज में बेहतर संतुलन बनाने के लिए प्रयासरत है और संस्थान ने वर्तमान में उनको जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वह पूरी निष्ठा औऱ ईमानदारी के साथ निभायेंगी।

Post Top Ad