स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता विमान में मंहगाई पर दोनों के बीच बहस - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 10, 2022

स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता विमान में मंहगाई पर दोनों के बीच बहस


 नई दिल्ली (मानवी मीडिया): कांग्रेस महिला विंग की प्रमुख नेट्टा डिसूजा ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ दिल्ली-गुवाहाटी विमान में मंहगाई को लेकर बहस करती हुई दिख रही है। दोनों के बीच बहस तब शुरू हुई, जब कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी से विमान से उतरते वक्त सवाल किया। कांग्रेस नेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में केंद्रीय मंत्री रिकॉर्डिंग बन्द करने की इशारा करती हुई दिख रही है।

नेट्टा डिसूजा ने ट्वीट किया, गुवाहाटी की फ़्लाइट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्री स्मृति ईरानी जी से सामना हुआ। उनसे एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों पर पूछे जाने पर उन्होंने वैक्सीन, राशन और गरीबों को भी जिम्मेदार ठहराया। वीडियो को जरूर देखें, उन्होंने आम लोगों के दुखों पर कैसी प्रतिक्रिया दी।

वीडियो में केंद्रीय मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता रास्ता रोक रही हैं। रसोई गैस की कमी और बिना गैस के चूल्हे के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृपया झूठ न बोलें। ईरानी ने कहा कि महामारी शुरू होने के समय से ही लोगों को पिछले 29 महीने से मुफ्त में राशन मिल रहा है। इस दौरान कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, उर्वरक और आवश्यक दवाओं की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने इससे पहले भी ईरानी पर कई बार निशाना साधा है, क्योंकि यूपीए दो के शासनकाल में भाजपा के विपक्ष में होने पर पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन की थी।

Post Top Ad