अखिलेश यादव से मिले, पुनः बहाली के सन्दर्भ में - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 18, 2022

अखिलेश यादव से मिले, पुनः बहाली के सन्दर्भ में

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव से आज स्वास्थ्य कर्मियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंटकर उन्हें अचानक नौकरी से हटाए जाने की जानकारी देते हुए सेवा में पुनः बहाली की मांग का ज्ञापन सौंपा।

  सेवा से वंचित स्वास्थ्य कर्मियों ने ज्ञापन में कहा है कि विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की समय सीमा मार्च 2020 से 5 मार्च 2022 तक बढ़ाई गई थी। गत 5 मार्च 2022 को उनकी सेवाएं बिना नोटिस दिए अचानक स्थाई रूप से समाप्त कर दी गई। 5 मार्च 2022 से सभी स्वास्थ्यकर्मी बेरोजगारी में भुखमरी के कगार पर पहुँच गए हैं।
  ज्ञापन में मांग की गई है कि इन स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं पुनः बहाल की जाएं जब तक कि उनकी उम्र 60वर्ष न हो जाए।
   आज श्री अखिलेश यादव से मिलने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में प्रमुख थे सर्वश्री राम कुमार तिवारी, राजीव गुप्ता, गौरीशंकर, शुभम वर्मा, आदित्य पटेल, रितम्भरा, शिल्पी पाण्डेय, मैना चौधरी, शशी, सीमा, शिखा, प्रियंका गौतम, कुलदीप, बबिता यादव, राहत अली, हर्ष श्रीवास्तव, अनुभव मिश्रा, प्रिंसी देवी, अंजू, सागर जायसवाल आदि।

Post Top Ad