मुख्तार अंसारी की 3 करोड़ 50 लाख रुपए की बेनामी संपत्ति कुर्क - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 10, 2022

मुख्तार अंसारी की 3 करोड़ 50 लाख रुपए की बेनामी संपत्ति कुर्क


लखनऊ (मानवी मीडिया)आई.एस. 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की 3 करोड़ 50 लाख रुपए की बेनामी संपत्ति कुर्क।* 

 जिलाधिकारी गाजीपुर महोदय ने गाजीपुर पुलिस की आख्या पर विचारोंपरांत गैंगस्टर की धारा 14(1) के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की माता रबिया खातून के नाम दर्ज *महुआ बाग स्थित  भूमि(प्लॉट)* के कुर्की के आदेश जारी कर दिए है। उक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 10-04-2022 को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

       महुआबाग स्थित उक्त भूमि का क्षेत्रफल 811 वर्ग मीटर है एवं बाजारू मूल्य *लगभग 3 करोड़ 50 लाख* रुपए है। उक्त कुर्की को मिलाकर अब तक गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी कि *लगभग 60 करोड़ की संपत्ति की कुर्की*  की जा चुकी है तथा मुख्तार अंसारी गैंग से सबंधित *लगभग 100 करोड़ की अवैध संपत्ति का ध्वस्तीकरण* किया जा चुका है।


Post Top Ad