अनिल परब व आदित्य ठाकरे के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 8, 2022

अनिल परब व आदित्य ठाकरे के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी


नई दिल्ली (मानवी मीडिया)  आयकर विभाग ने शिवसेना नेताओं, महाराष्ट्र के मंत्रियों आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय व्  आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई मुंबई और पुणे में की जा रही है। वहीं, इस छापेमारी को आदित्य ठाकरे ने भाजपा द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया। 

आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय एजेंसियां पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचार मशीनरी होने का आरोप लगाया है। आदित्य ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं। यह टिप्पणी आयकर विभाग की ओर से शिवसेना नगरसेवक और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों की तलाशी के बाद आई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने 1034 करोड़ रुपए के भूमि घोटाले के मामले में राउत की बेटियों पूर्वाशी और विधिता की एक फर्म में भागीदार सुजीत पाटकर के आवास पर भी छापेमारी की थी। आदित्य ने इस बारे में कहा कि अतीत में भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है। यह पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ और अब महाराष्ट्र में हो रहा है। केंद्रीय एजेंसियां एक तरह से भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं। महाराष्ट्र नहीं झुकेगा।

Post Top Ad