चार पुलिस कर्मियों निलंबित फतेहपुर में होली के दिन दो पक्षों में जमकर विवाद पर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 21, 2022

चार पुलिस कर्मियों निलंबित फतेहपुर में होली के दिन दो पक्षों में जमकर विवाद पर

लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले  में होली के दिन दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। किशनपुर थाना कस्बा में होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। बवाल की सूचना पर डीएम एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। वहीं उपद्रवियों ने पथराव कर डीएम सहित कई पुलिस गाड़ियों पर पथराव किया था। अब इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने एसआई समेत चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (suspend) कर दिया है।

पुलिसकर्मियों को किया निलंबित-

बता दे कि, एसपी की इस बड़ी कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर एक एसआई समेत चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी की मामले में भूमिका की जांच कराई जा रही है। बता दे कि, किशनपुर कस्बे में होली के दिन दो जातीय गुटों ( सिंगरौर और सोनकर बिरादरी) में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में एक एसओ व चार पुलिस कर्मियों सहित ढाई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जांच बैठाई थी। जांच के दौरान थाने में तैनात एसआई अरविंद कुमार यादव के साथ सिपाही बृजमोहन कुमार,बिरजू यादव व मदनलाल सहित चार पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।

Post Top Ad