मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में गोली चलने की चर्चा, सपा कार्यकर्ता घायल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 8, 2022

मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में गोली चलने की चर्चा, सपा कार्यकर्ता घायल


जौनपुर (मानवी मीडियामल्हनी विधानसभा सीट को लेकर सोमवार सुबह से ही तनातनी चल रही थी। सपा और जेडीयू के समर्थक एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा रहे थे। बीच मतदान समाप्त होने के बाद रीठी में दो दलों के समर्थकों में मारपीट हो गई। तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी हुई। फायरिंग की भी चर्चा है।

घटना में सपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सपाजनों का आरोप है कि उसे गोली लगी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन के लोगों ने इससे इनकार किया है। सीएमएस डा. एके शर्मा का कहना है एक्सरे रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।

सोमवार को पूरे दिन सपा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदान का आरोप लगाती रही। जेडीयू के समर्थक भी यही आरोप लगा रहे थे। सपा ने ट्वीट कर इसकी निर्वाचन आयोग से भी कर दी। रीठी बूथ पर भी फर्जी मतदान के आरोप लग रहे थे। रीठी बूथ पर मतदान के बाद सभी रवाना हो गए।

इसी बीच, थोड़ा आगे रीठी बाजार में सपा समर्थकों का कुछ लोगों से फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर ईंट पत्थर चलने लगे। इससे भगदड़ मच गई। फायरिंग की भी चर्चा रही। इसमें कुछ दुकानों में तोड़फोड़ हुई। दो-तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना में सपा कार्यकर्ता संदीप यादव (27) निवासी ककोरिहां थाना सिकरारा को जांघ में चोट आ गई। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, मल्हनी से सपा के प्रत्याशी लकी यादव, पार्टी नेता और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पर पहुंच गए। घायल को बेहतर इलाज के लिए वहां से वाराणसी भेज दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष का कहना घटना की जानकारी प्रदेश कार्यालय को दी गई है। उनका कहना है कि वह कानूनी तरीके से इस मामले में न्याय चाहते हैं। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मल्हनी विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर हिमांशु नागपाल ने बताया कि घटनास्थल पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। 

सातवें चरण के मतदान का ब्योरा

  • चंदौली में 61.99
  • मिर्जापुर में 58.97 
  • वाराणसी में 58.80
  • मऊ में 57.20
  • भदोही में 56.90
  • गाजीपुर में 56.54
  • जौनपुर में 56.45
  • आजमगढ़ में 55.48
  • सोनभद्र में 60.56
  • कुल मतदान: 58.09 फीसदी

Post Top Ad