राज्य लोक सेवा अधिकरण, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान का हुआ आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 8, 2022

राज्य लोक सेवा अधिकरण, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान का हुआ आयोजन

लखनऊः (मानवी मीडियाराज्य लोक सेवा अधिकरण, लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन मा0 न्यायमूर्ति  रेखा दीक्षित, अध्यक्ष राज्य लोक सेवा अधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। अधिकरण की प्रथम महिला अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति  रेखा दीक्षित का स्वागत अधिकरण की महिला कर्मचारी  पूनम मंगलम, उषा पाल, अंकिता त्रिपाठी,  सुमित्रा कुरील द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकरण की अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति श्रीमती रेखा दीक्षित एवं सदस्य(न्या0)  नीरजा सिंह को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर अधिकरण परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। मा0 न्यायमूर्ति ने अपनी अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं की स्थिति तथा महिलाओं के महत्वपूर्ण विशेषता धैर्य एवं सहनशीलता पर बल देते हुए महिलाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया। अधिकरण के अधिकारी/कर्मचारियों को महिलाओं के संघर्ष से सम्बन्धित तथ्यपरक घटना का उल्लेख करते हुए महिला उत्थान एवं उनकी सामाजिक भूमिक के सम्बन्ध में विस्तृत व्याख्यान दिया। महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक उत्थान पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में अधिकरण की महिला अधिकारी/कर्मचारियों को उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मा0  जी0बी0 शर्मा, सदस्य(न्या0) विचार व्यक्त किया गया। मा0  सर्वेश कुमार पाण्डेय, निबन्धक ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध विधिक प्राविधानों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर अधिकरण के सदस्यगण, संयुक्त निबंधक (न्यायिक) , कर्मचारी एवं अधिकारीगण आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री हिमांशु शेखर पाण्डेय, पुस्तकालाध्यक्ष द्वारा किया गया।

Post Top Ad