विधानसभा अध्यक्ष ने शिवपाल यादव सहित विधायकों को दिलाई शपथ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 30, 2022

विधानसभा अध्यक्ष ने शिवपाल यादव सहित विधायकों को दिलाई शपथ


लखनऊ (मानवी मीडिया)  उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष  सतीश महाना ने आज दिनांक 30 मार्च, 2022 विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोरखपुर जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-320 कैम्पियरगंज से निर्वाचित   फतेह बहादुर सिंह, कानपुर जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-212 गोविन्दनगर  सुरेन्द्र मैथानी, हरदोई जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-159 बिलग्राम-मल्लावां से निर्वाचित  आशीष कुमार सिंह ‘आशू’ एवं इटावा जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-199 जसवन्तनगर  शिवपाल सिंह यादव को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

सभी मा0 विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष,  महाना के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी मा0 विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब एवं यशस्वी हो। साथ ही सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विधान सभा  प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

2- उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष ने विधान सभा के विभिन्न अनुभागों का किया निरीक्षण

उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष,  सतीश महाना  ने आज विधान सभा स्थित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। विधान सभा के साइबर सेल, लेखा अनुभाग, अधिष्ठान, संसदीय एवं प्रश्न आदि अनुभागों के अनुभाग अधिकारियों समेत सभी कर्मियों से उनके कार्य की प्रकृति एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

 अध्यक्ष ने सभी अनुभागों के अनुभाग अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कार्य को दु्रति गति से सम्पादित करने के साथ-साथ अपने कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये। विधायकों से प्राप्त होने वाले प्रश्नों व अन्य सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सम्पन्न करने के भी निर्देश दिये।

इसके पूर्व  अध्यक्ष ने राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हॉल में विधान सभा के सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के दौर में विधान सभा की कार्य प्रणाली को भी आधुनिकतम बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने कार्य को निष्ठा, गतिशीलता एवं समर्पण की भावना से संपन्न करने का आह्वान किया। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि विधायकों के साथ अच्छे व्यवहार एवं आचरण करें एवं सदैव प्रशंसा के पात्र बने।

उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव,  प्रदीप कुमार दुबे निरीक्षण के समय मा0 अध्यक्ष  के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने मा0 अध्यक्ष को विधान सभा में ई-विधान को लागू किये जाने हेतु प्रचलित गतिशील कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Post Top Ad