आठ फीसदी बढ़ा टोल, लखनऊ से जुड़े चार टोल प्लाजा पर बदलीं दरें - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 31, 2022

आठ फीसदी बढ़ा टोल, लखनऊ से जुड़े चार टोल प्लाजा पर बदलीं दरें


लखनऊ  (मानवी मीडियाराजधानी लखनऊ से जुड़े चार हाईवे में से चार के टोल प्लाजा की दरें एनएचएआई 31 मार्च व एक अप्रैल की मध्य रात्रि से बदल जाएंगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरी
ने बताया कि औसत करीब आठ फीसदी टोल महंगा हो जाएगा। निजी वाहनों पर केवल पांच रुपये प्रति चक्कर की ही बढ़ोतरी हो रही है। मासिक पास व व्यावसायिक वाहनों पर यह बढ़ोतरी अधिक है।

लखनऊ से छह नेशनल हाईवे इस समय जुड़ते हैं। इनमें से एक हरदोई हाइवे पर अभी टोल लागू नहीं है। वहीं सीतापुर हाईवे पर टोल की दरों में बदलाव एक अक्तूबर से होता है। अभी कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और सुल्तानपुर जाने के लिए टोल पर अधिक खर्च करना होगा। इससे यात्रा कुछ महंगी हो जाएगी।

टोल की यह नई दरें लागू
लखनऊ-रायबरेली हाइवे (दखिना शेखपुर प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 105     -- 3530
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 170     -- 5700
बस, ट्रक दो एक्सल -- 360 -- 11945
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 390 -- 13030    
वाहन चार से छह एक्सल -- 560 -- 18735        
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 685 -- 22805

लखनऊ-कानपुर हाइवे (नवाबगंज प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 90 -- 2925
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 140     -- 4725
बस, ट्रक दो एक्सल -- 295 -- 9905
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 325 -- 10805    
वाहन चार से छह एक्सल -- 465 -- 15530        
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 565 -- 18910

लखनऊ-अयोध्या हाइवे (नवाबगंज प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 110 -- 3590
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 175 -- 5800
बस, ट्रक दो एक्सल -- 365 -- 12150
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 400 -- 13250    
वाहन चार से छह एक्सल -- 570 -- 19050        
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 695 -- 23190

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे (बारा प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 95 -- 3210
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 155 -- 5190
बस, ट्रक दो एक्सल -- 325 -- 10875
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 355 -- 535    
वाहन चार से छह एक्सल -- 510 -- 17050        
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 625 -- 20760

Post Top Ad