अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इकाना स्टेडियम पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह तैयारियों का लिया जायजा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 23, 2022

अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इकाना स्टेडियम पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह तैयारियों का लिया जायजा


लखनऊ (मानवी मीडिया) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इकाना स्टेडियम पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, जेपीएस राठौर , अश्वनी त्यागी, अमरपाल मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

 80 बाई 40 की बड़ी एलइडी स्क्रीन अभी तक के किसी भी शपथ ग्रहण समारोह की सबसे बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। शपथ ग्रहण समारोह को यादगार शपथ ग्रहण बनाने के उद्देश्य से सभी व्यवस्थाओं में नवीनतम तकनीक और उच्च कोटि की व्यवस्था की जा रही है

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने स्टेडियम में व्यवस्था में लगाए हुए संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की और सभी को  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निश्चित की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की।


Post Top Ad