केशव प्रसाद दुबारा उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री , रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 26, 2022

केशव प्रसाद दुबारा उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री , रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया


 लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने  उन्हें( केशव प्रसाद मौर्य को) दुबारा उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री , रक्षा मंत्री सहित केंद्रीय सरकार व केंद्रीय नेतृत्व  तथा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता  व कार्यकर्ताओं प्रति  आभार प्रकट किया  है।

 7 -कालिदास मार्ग पर मीडिया से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए एक- एक वादे को समय से पूरा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश  का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। सबका साथ - सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर व्यक्ति  की हर संभव मदद की जाएगी। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त - दुरुस्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और किसानों  के हितों  को सर्वोपरि रखा जायेगा। प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाया जाएगा।   कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करना ही हमारा मुख्य एजेंडा है। कहा कि जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाए । उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान -सम्मान की पूरी रक्षा की जाएगी ।

उप मुख्यमंत्री   मौर्य  द्वारा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद  केशव प्रसाद मौर्य के कैंप कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने  सभी का अभिनन्दन किया व सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Post Top Ad