दिल्ली में ब्लास्ट का खतरा, तहरीक-ए-तालिबान के नाम से पुलिस को मिले धमकी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 23, 2022

दिल्ली में ब्लास्ट का खतरा, तहरीक-ए-तालिबान के नाम से पुलिस को मिले धमकी


नई दिल्ली (मानवी मीडिया)-आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के इंडिया सेल ने दिल्ली पर आतंकी हमले की धमकी दी है। इस धमकी के बाद पूरी दिल्ली में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात सरोजनी मार्केट समेत कई बाजारों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया।


दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एक अफसर ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान के नाम से कुछ लोगों को धमकी भरे ई-मेल भेजे हैं, जिनमें दिल्ली में ब्लास्ट करने की बात कही गई है। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इन ई-मेल्स के बारे में शिकायत की। UP पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी।


दिल्ली के ऊपर खतरे के बीच सरोजिनी नगर बाजार बंद रहा। इस बारे में बात करते हुए सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक ने कहा कि कुछ सुरक्षा खतरों के कारण दिल्ली पुलिस को बाजारों को बंद करने और कड़ी निगरानी रखने के आदेश मिले हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बाजार बंद करने के किसी भी आदेश को जारी किए जाने से इनकार किया है।

Post Top Ad