दुश्मन देश डरा, भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का किया सफलतापूर्वक परीक्षण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 5, 2022

दुश्मन देश डरा, भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का किया सफलतापूर्वक परीक्षण


नई दिल्ली (
मानवी मीडिया): भारतीय नौसेना ने आज ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस बारे में भारतीय नौसेना ने कहा कि आज हमने आईएनएस चेन्नई से विस्तारित दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। परीक्षण के समय मिसाइल ने सटीक निशाने पर हमला करने में सफलता हासिल की है। 

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल और आईएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं। ये भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को प्रदर्शित करते हैं। भारत के इस मिसाइल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता के लिए मील का पत्थर माना जाता है। ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का मुख्य हथियार सिस्टम है। इसका एक अंडरवाटर वेरिएंट भी विकसित किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल ना केवल भारत की पनडुब्बी कर सकेंगी। बल्कि मित्र देशों को भी निर्यात किया जाएगा। इससे पहले भारतीय नौसेना की अंडमान निकोबार कमान ने दो फरवरी को  ब्रह्मोस और टैंक भेदी मिसाइलों का परीक्षण किया था।


Post Top Ad