बेटे की हैवानियत, पिता की हत्या की, फिर रजाई में लाश लपेट लगा दी आग - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 5, 2022

बेटे की हैवानियत, पिता की हत्या की, फिर रजाई में लाश लपेट लगा दी आग


मथुरा (
मानवी मीडिया): मथुरा में हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नरहौली में एक युवक ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रजाई में लपेटकर आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्होंने देखा कि लाश बुरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।  

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह गांव नरहौली में अमृत लाल (55 वर्षीय) का शव कमरे में जलता मिला। पड़ोसियों ने धुआं उठता देखकर पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे विनीत को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी विनीत मकान बेचना चाहता था, जिसका पिता विरोध कर रहा था। इसके चलते उसने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ही शव को रजाई में लपेटकर जला दिया। 

एसपी सिटी के अनुसार दो दिन पहले विनीत का पिता से झगड़ा हुआ था। इसके चलते उसकी मां आशा अपनी बेटी को लेकर आगरा के खंदौली मायके चली गई। घर में केवल पिता और पुत्र थे। मृतक के तीन बेटी और दो बेटे थे। इनमें से एक बेटे की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है, वहीं दो बेटियों का विवाह हो चुका है। 

Post Top Ad