कोरोना संक्रमण के 35 नये मामले - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 20, 2022

कोरोना संक्रमण के 35 नये मामले


लखनऊ: (मानवी मीडिया
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 38,715 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 35 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,66,45,522 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 70 लोग तथा अब तक कुल 20,45,924 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 858 एक्टिव मामले है। 

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 18 मार्च, 2022 को एक दिन में 10,527 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,25,29,851 तथा दूसरी डोज 12,14,89,995 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,29,39,558 तथा दूसरी डोज 66,95,952 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 10,330 दी गयी है। कल तक 23,49,998 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,60,15,684  वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Post Top Ad