जाने 10 मार्च-को मतगणना के लिए की गयी व्यवस्था - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 9, 2022

जाने 10 मार्च-को मतगणना के लिए की गयी व्यवस्था


लखनऊ (मानवी मीडिया)
 उत्तर प्रदेश में सभी 75 जिलों में अवस्थित सभी 403 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में सात चरणों में मतदान सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त कल दिनांक 10 मार्च, 2022 को प्रातः 08ः00 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी।

ऽ मतगणना मा0 आयोग के दिशा-निर्देशों में पूर्ण कराने हेतु समस्त तैयारियॉं पूर्ण कर ली गईं हैं।
ऽ मतगणना हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में कुल 84 मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें से आगरा में 05, अमेठी, अम्बेडकरनगर, देवरिया, मेरठ, आजमगढ़ में 02-02 तथा शेष जनपदों में 01-01 मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं।
ऽ विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना हेतु प्रत्येक विधान सभा में एक-एक कुल 403 प्रेक्षक तैनात किये गये हैं।
ऽ मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के पर्यवेक्षण हेतु डा0 रणवीर सिंह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली को जनपद मेरठ में एवं श्री एच.आर. श्रीनिवास, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार को जनपद वाराणसी में तैनात किया गया है।
ऽ मा0 आयोग के निर्देंशों का पूर्णरूपेण अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु सम्पूर्ण मतगणना केन्द्र एवं उसकी परिधि के बाहर अनुमन्य दूरी तक 03 टियर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है जिसमें आन्तरिक घेरे ;प्ददमत ब्वतकवदद्ध में केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गयी है।
ऽ सभी प्रत्याशियों के गणना एजेण्टों को नियमानुसार पास निर्गत किया गया है तथा त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के प्रथम द्वार पर ही सभी के प्रवेश-पत्रों की सघन जॉंच की व्यवस्था की गयी है ताकि कोई अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना केन्द्र में प्रवेश न कर सके।
ऽ अनुमन्य श्रेणी के अतिरिक्त अन्य सभी के द्वारा मतगणना केन्द्र के परिसर में मोबाइल फोन, लैपटाप, कैलकुलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध। मतगणना परिसर में पूर्णरूप से धूम्रपान वर्जित होगा।
ऽ सभी प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के खोले जाने के समय उपस्थित रहने हेतु पूर्व से लिखित सूचना दी जा चुकी है।
ऽ स्ट्रांग रूम खोले जाने, ई.वी.एम. को गणना टेबिल पर ले जाने तथा सम्पूर्ण गणना प्रक्रिया की निर्बाध वीडियोग्राफी/सी.सी.टी.वी. कवरेज की व्यवस्था की गयी है।
ऽ मतगणना केन्द्र के अन्दर सभी अनुमन्य सुविधाओं के साथ मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गयी है।
ऽ सभी गणना टेबल, आर. ओ. टेबल तथा  म्ज्च्ठै स्कैनिंग टेबल पर गणना अभिकर्ताओं के बैठनें तथा गणना की प्रक्रिया देखने हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयीं हैं।
ऽ प्रत्येक चक्र की गणना का परिणाम अन्तिम होने के बाद चक्रवार गणना परिणाम प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं को दिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
ऽ प्रत्येक गणना टेबल पर चक्र की गणना के पश्चात 17 सी भाग-प्प् की एक प्रति गणना अभिकर्ताओं को दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
ऽ प्रातः 08ः00 बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारम्भ होगी तथा 08ः30 बजे से ई.वी.एम. की भी गणना प्रारम्भ होगी। डाक मतपत्रों तथा ई.वी.एम. की गणना प्रक्रिया की समाप्ति तक साथ-साथ निर्बाध रूप से जारी रहेगी।
ऽ ई.वी.एम. की गणना समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक विधान सभा में लॉटरी के आधार पर चयनित पॉंच मतदेय स्थलों की वी.वी.पैट पर्चियों की गणना एवं ई.वी.एम. की गणना से उनका मिलान सुनिश्चित किया जायेगा।
ऽ आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि किसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में जीत का अन्तर मतगणना के समय रद्द किये गये डाक मतपत्रों से कम हो, तो परिणाम की घोषणा से पूर्व, रद्द किये गये सभी डाक मतपत्रों का रिटर्निंग आफिसर द्वारा अनिवार्य रूप से पुनः सत्यापन करते हुए इसकी नियमानुसार वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जायेगी।
ऽ किसी भी प्रकार के विजय जुलूस, रैली इत्यादि पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा।

Post Top Ad