उ0प्र0 के अमरोहा में होली के जुलूस पर पथराव से तनाव, कई घायल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

उ0प्र0 के अमरोहा में होली के जुलूस पर पथराव से तनाव, कई घायल

 


अमरोहा (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार को होली के हुड़दंग में निकाले गये जुलूस में समुदायों के लोग अापस में भिड़ गये और इस दौरान हुए पथराव में दो लोगों के घायल होने से इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने बताया कि अमरोहा शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में होली के त्योहार पर डीजे की धुनों पर थिरक रहे योगी समर्थकों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव कर मारपीट भी की। इसमें कम से कम दो लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर डीजे को कब्जे में ले लिया और इस मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान होली के पर्व पर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के आवास पर अधिकारियों का होली मिलन समारोह चल रहा था। उसी समय होली के जुलूस पर पथराव की सूचना अधिकारियों को दे दी गयी।

बाद में विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर जिलाधिकारी ने इस घटना के बारे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि नमाज के समय डीजे बजाने को लेकर यह विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

Post Top Ad