जनता गुंडों से डरने वाली नहीं बल्कि गुंडों को डराने वाली सरकार चुनेगी - डॉ. दिनेश शर्मा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 13, 2022

जनता गुंडों से डरने वाली नहीं बल्कि गुंडों को डराने वाली सरकार चुनेगी - डॉ. दिनेश शर्मा


लखनऊ (
मानवी मीडियाउपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर होने का दावा करते हुए कहा कि लोग जिसको अंडर करंट समझते थे उसने विपक्ष को हाई वोल्टेज करंट का झटका दे दिया है। इस झटके से वे उबरने वाले नहीं हैं, क्योंकि जनता ने भाजपा को अपार समर्थन देकर एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की रिपोर्ट के बीच विपक्ष की बौखलाहट उनकी भाषा और शब्दों के चयन में साफ झलक रही है। सपा के वरिष्ठ और कनिष्ठ नेता जिस तरह असंसदीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह केवल उनकी हताशा को दर्शा रहा है।
सपा ने 2012-17 के कामकाज पर नारा दिया था काम बोलता है, लेकिन उनका काम बोला तो प्रदेश को अराजकता, भ्रष्टाचार, गुंडाराज, दंगाराज, लूट को संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए। उनका काम बोला तो कारोबारियों, उद्यमियों, बहन-बेटियों और गरीबों को डराने धमकाने और उन्हें असुरक्षित करने वालों को प्रश्रय देने में। सपा ने अराजकता, अपराध, गुंडाराज और मफियाराज के ब्रांड एंबेसडर बनाए थे, जो चरण दर चरण बाहर निकल रहे हैं। प्रदेश की जनता ने इन गुंडों से डरने की बजाय इनको डराने वाली सरकार को दोबारा चुनने का मन बना लिया है। उसे भाजपा पसंद है, उसे योगी जी का शासन और सरकार पसंद है।
  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में ही सपा, बसपा और कांग्रेस के सपने चकनाचूर हो चुके हैं। क्योंकि जनता ने कुशासन देने वाली सरकार की बजाय सुशासन के मंत्र को लेकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को चरितार्थ करने वाली सरकार को चुना है। सोमवार को होने वाले दूसरे चरण का मतदान भाजपा की विजय यात्रा को और आगे बढ़ाएगा और सातवां चरण आते आते विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
उन्होंने सपा के माफिया और अपराधियों से गहरे संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सपा के मऊ और प्रयागराज क्षेत्र में उनके ब्रांड एंबेसडर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं रहे। अपराधियों के साथ गठबंधन के लिए जनता सपा को भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम देकर जवाब देगी। सपा, बसपा और कांग्रेस के सीटों की संख्या मिलकर भी तीन का अंक पार नही कर पायेगी।

Post Top Ad