कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी अजय सिंह अज्जू के निधन से पार्टी में शोक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 16, 2022

कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी अजय सिंह अज्जू के निधन से पार्टी में शोक


लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम प्रभारी अजय सिंह अज्जू का आज दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी में इसको लेकर शोक की लहर है। कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि अजय सिंह अज्जू  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के कंट्रोल रूम प्रभारी थे। वह अपने घर से कार्यालय के लिए निकले थे कि रास्ते में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।

पंकज तिवारी ने बताया कि चक्कर आने से वह बेहोश हो गए, उन्हें लोकबंधु हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को आने चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि अजय सिंह अज्जू एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता होने के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक दशक से कंट्रोल रूम प्रभारी रहे। उन्होंने निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर जी के समय में भी कंट्रोल रूम का जिम्मा संभाला।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, यूपी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक जताया।

Post Top Ad