शराब माफिया के कांग्रेस नेताओं से सम्बंध, जयराम ठाकुर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 14, 2022

शराब माफिया के कांग्रेस नेताओं से सम्बंध, जयराम ठाकुर


ऊना
(मानवी मीडिया): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि शराब माफिया अब गिरफ्तार किये जा चुके हैं और दुर्भाग्यपूर्ण से इनके कांग्रेस नेताओं से सम्बंध सामने आये हैं। ठाकुर ने आज एक दिन के अपने ऊना प्रवास के दौरान यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी तथा उनकी सम्पत्ति भी जब्त की जाएगी। इससे पहले उन्होंने कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

विपक्षी नेताओं पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हताशा में बेबुनियाद और निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत पांच लाख से अधिक परिवारों को पंजीकृत किया गया है और अब तक राज्य के 2.17 लाख लोगों के उपचार पर 200 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत गम्भीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निरंतर देखभाल के लिए 3000 रुपये प्रति माह प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना ने हिमाचल प्रदेश को देश का पहला धुआंमुक्त राज्य बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गौ सदनों में रखी गई प्रति गाय पर प्रति माह 500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हाल ही के मंडी दौरे के दौरान राज्य के लिए लगभग 11500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेताओं इन विकास कार्यों की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 यूनिट प्रतिमाह बिजली खपत पर प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं से कोई विद्युत शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 125 यूनिट विद्युत खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट केवल एक रुपया विद्युत शुल्क लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऊना जिला गत चार वर्षों में चहुंमुखी विकास का गवाह बना है। जिले के विभिन्न भागों में 1600 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य जारी हैं। उन्होंने इस मौके पर ऊना जिले के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल और टयूरी बडोली और कियारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की।

Post Top Ad