बेटी ख़ुशी दुबे को सलाखों के पीछे भेजा,आशीष मिश्र टेनी को जमानत दी गई, :: सतीश मिश्रा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 11, 2022

बेटी ख़ुशी दुबे को सलाखों के पीछे भेजा,आशीष मिश्र टेनी को जमानत दी गई, :: सतीश मिश्रा


शाहजहांपुर (मानवी मीडिया)जनसभा में  सतीश चंद्र मिश्र  ने कहा कि *गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे और किसानों के हत्यारे आशीष मिश्र टेनी को जमानत दे दी गई। जबकि, बेकसूर बेटी ख़ुशी दुबे को सलाखों के पीछे भेज दिया गया, उसकी जमानत अभी तक नहीं हुई।

 मिश्र  ने कहा कि *इस चुनाव में मतदान को लेकर हर तरह का षड्यंत्र हो सकता है क्योंकि भाजपा को को लग रहा है कि उनकी जमीन उत्तर प्रदेश से खिसक रही है और उनकी सत्ता चली जा रही है। मुख्यमंत्री को पहले मथुरा की जनता ने भगाया, फिर अयोध्या वालों ने कहा यहां आपने कुछ भी नहीं किया है, जो भी कुछ यहां पर हुआ है वह बहन मायावती के सरकार में हुआ था। उसके बाद वो वापस गोरखपुर गए। अब चुनाव हारने के बाद 10 मार्च को जनता, मुख्यमंत्री  का सामान बंधवाकर उनको उत्तराखंड वापस भेजने के लिए उनकी मदद जरूर करेगी।*

भाजपा वाले तो केवल झूठे वादे करके वोट लेने का काम करते हैं। मगर, बहन मायावती जी झूठे वादे नहीं करती हैं, वो कहती नहीं करके दिखती हैं। बसपा सरकार में बहन  ने चौतरफा विकास करने का काम किया था।


2007 से पहले प्रदेश में बेरोजगारी चरम पे थी। बहन मायावती की सरकार आने के बाद रोजगार देने का कार्य किया गया था। पहले 6 महीने में बहन जी ने एक लाख दस हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी देने का कार्य किया था।

सपा की सरकार में तो गुंडागर्दी, दहशतगर्दी, अपहरण, लूटपाट, डकैती, रंगदारी, माफियागिरी, हत्याएं, बलात्कार, जमीन कब्जा, दंगे- फसाद ही हुआ करते थे। जहां उसके पहले बहुजन समाज पार्टी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर कायम था।

जब बसपा की सरकार थी तो आपसी भाईचारा था, प्रदेश में खुशहाली थी और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का अमलीजामा पहनाने का काम बहन मायावती जी ने किया था। बहन जी ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया था। समस्त जनता जानती हैं कि विकास सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ने किया था। जो विनाश की बात करते हैं वो विकास नही कर सकते। भाजपा और सपा सिर्फ विनाश की बात करती है। लोगों को लड़ाने, डराने और धमकाने का काम करती है।

5 सालों में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्याएं कराई गईं। मुख्यमंत्री तो लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की धमकी देते हैं, एनकाउंटर कराने की धमकी देते हैं, ये किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री की भाषा नही हो सकती।

मुख्यमंत्री जो बुलडोजर लोगों के घरों पर चलवा रहे हैं चुनाव के परिणाम के बाद उन्हीं बुलडोजरों से भाजपा के लोगों को प्रदेश से बाहर छोड़ने का काम किया जाएगा। पिछले 10 सालों में किसानों की हत्या, ब्राह्मणों का एनकाउंटर, दलितों का उत्पीड़न, बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ते अपराध, महिलाओं पर अत्याचार काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। पांच साल में जनता ने भाजपा का लचर व्यवस्था देखी है अब आपको जनता जवाब देगी जब 10 मार्च को बसपा सबको साफ कर देगी।

Post Top Ad