राजनीति के रिंग में उतरे दि ग्रेट खली, भाजपा में हुए शामिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 10, 2022

राजनीति के रिंग में उतरे दि ग्रेट खली, भाजपा में हुए शामिल


नई दिल्ली (मानवी मीडिया)- रेसलर खली आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। WWE के रेसलर खली को आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। खली हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने बीते साल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। खली का असली नाम दिलीप राणा है

भारतीय जनता पार्टी  के महासचिव अरुण सिंह ने द ग्रेट खली को बीजेपी में शामिल कराया। द ग्रेट खली ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा – मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम उन्हें सही पीएम बनाता है। तो इसलिए मैंने सोचा कि क्यों ना देश के विकास के लिए उनकी पार्टी का हिस्सा बन जाऊं।

आपको बता दें कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच iदी  ग्रेट खलीकी एंट्री भाजपा के लिए फायदे का सौदा हो सकती है। गत वर्ष खली समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिले थे, तब अखिलेश से उनकी क्या बात हुई थी, यह सामने नहीं आया था, मगर उनके सपा में जाने के कयास लगे थे।

Post Top Ad