गोरखपुर में भी बाबा हारने वाले हैं। वे गर्मी निकालने वाले थे पर ये अब ठंडे पड़ गए:: अखिलेश यादव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 28, 2022

गोरखपुर में भी बाबा हारने वाले हैं। वे गर्मी निकालने वाले थे पर ये अब ठंडे पड़ गए:: अखिलेश यादव


गोरखपुर (मानवी मीडिया) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज गोरखपुर में रोड-शो के दौरान कहा कि यहां जो जोश और उत्साह दिख रहा है वह बड़ेे बदलाव का प्रतीक है। पूरे प्रदेश में ऐसी नाराजगी सरकार के खिलाफ कभी नहीं देखी गयी। इस बार गोरखपुर में भी बाबा हारने वाले हैं। वे गर्मी निकालने वाले थे पर ये अब ठंडे पड़ गए हैं। इनके नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे उतार दिए हैं।

    अखिलेश यादव के रोड-शो में आज भारी भीड़ उमड़ी। नौजवान, किसान, महिलाएं, अल्पसंख्यक, बच्चे-बुजुर्ग सभी उत्साह से लबरेज दिखे। सड़कों पर बहुमंजिला इमारतों तक में लोग उनके स्वागत में खड़े थे। कई जगहों पर जनता छतों से उन पर फूल बरसाए गए। गोरखपुर में ऐसी ऐतिहासिक अभूतपूर्व भीड़ कभी नहीं देखी गयी। भीड़ के बीच में समाजवादी पार्टी का का लाल हरा झंडा चारों ओर लहराता नज़र आया। लोगों ने अखिलेश जिंदाबाद के नारों से पूरे शहर को गुंजायेंमान कर दिया। जनता के ऐसे प्रबल समर्थन से जहां समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता नई ऊर्जा से भर गए वहीं भाजपा के खेमे में निराशा झलकने लगी है। जनसमुदाय से एक ही आवाज आ रही है कि अबकी बार अखिलेश सरकार।
     यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री  पता नहीं पांच साल क्या करते रहे? सरकार ने भर्ती नहीं निकाली। कोई काम नहीं किया। दारोगा भर्ती समाजवादी सरकार में निकली थी अब तक भर्ती नहीं हुई। इनका इंतजार खत्म हो गया। 69 हजार शिक्षक भर्ती, बीएड, बीपीएड, शिक्षामित्रों का समायोजन होगा। 11 लाख पद खाली है। बाबा 24 घंटे पता नहीं क्या काम करते थे। हम आपको भरोसा दिला रहे हैं कि समाजवादी सरकार में सबको न्याय मिलेगा। भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ जबकि सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता हैं।
     अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली का बिल आता है तो करेंट लगता है। बिजली बकाया को लेकर तमाम लोगों पर मुकदमें लग गए। बिजली मंहगी कर दी गई है। समाजवादी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गोरखपुर में 500 बेड का बच्चों का अस्पताल बनाया गया। जापानी बुखार के लिए अलग वार्ड बनाकर गोरखपुर में एम्स के लिए समाजवादी सरकार ने जमीन दी।

  भाजपा राज में आक्सीजन की कमी से तमाम बच्चों की मौतें हो गई थी। अपनी नाकामी छुपाने के लिए उन्होंने दूसरों पर आरोप लगा दिए। समाजवादी सरकार बनने पर इस सम्बंध में जिन पर आरोप लगे थे उनको न्याय दिलाएंगे। बाबा ने बीमारी का नाम भी बदल दिया और आंकड़ों को छुपाने का काम किया है। आंकड़ों की सच्चाई जनता के सामने लाएंगे।
     यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने को कहा था। आय दुगनी नहीं हुई, महंगाई बढ़ गई। धान लुट गया। खाद में लूट हो गई। डीजल और पेट्रोल महंगा हो गया। ये वे लोग हैं जो कहते थे हवाई चप्पल वाला हवाई जहाज में चलेगा। भाजपा ने जहाज, एयरपोर्ट, पानी के जहाज, बंदरगाह, रेलगाड़ी साथ में रेलवे स्टेशन बेच दिए। इससे आरक्षण का लाभ पिछड़ों, दलितों को नहीं मिलेगा।
     अखिलेश यादव ने रोड-शो में सभी समाजवादी गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा भाजपा ने गंगा-जमुनी संस्कृति को नुकसान पहुंचाया है। हम सभी मिल जुलकर रहते हैं, यही हमारी पहचान है। भाजपा के लोग इसे खत्म करना चाहते है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही हैं ये झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे है। झूठ बोलने वालों और साजिश करने वालों की जमानत जब्त कर सबक सिखाना है।

Post Top Ad