भाजपा ने नौजवानों का भविष्य खराब किया,इनका हर वादा झूठा:: अखिलेश यादव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 13, 2022

भाजपा ने नौजवानों का भविष्य खराब किया,इनका हर वादा झूठा:: अखिलेश यादव


लखनऊ (मानवी मीडिया)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करके समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की पुरजोर अपील की।

  अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार डबल हो गई है। भाजपा ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अपराधी और माफिया खुलेआम क्रिकेट खेल रहे हैं। पुलिस उनके लिए पिच बनाती है। भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई। वह खुद गुंडागर्दी और अपराधों में लिप्त हो गई। एक आईपीएस आज भी फरार है। गोरखपुर में व्यापारी की होटल में पीट कर हत्या कर दी गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार दिया। ऐसी घटना दुनिया में कहीं नहीं हुई।
     यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कोई भी अपराधी, गुंडा, माफिया बचकर नहीं निकल पाएगा। अपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। डायल 100 की गाड़ियों को और बढ़ाएंगे। भाजपा सरकार में हुई आपराधिक घटनाओं को प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती है। हाथरस की बेटी को परिवार की इच्छा के खिलाफ रात में जबरदस्ती जला दिया गया। पुलिस ने परिवार वालों को अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। पंचायत के चुनाव के दौरान भाजपा ने पुलिस प्रशासन के बल पर वोट छीन लिया। बहनों के कपड़े तक छीन लिए गए। सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हुई। सरकार के इशारे पर फर्जी एनकाउंटर हुए।
    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग झांसा दे रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। बीजेपी का हर नेता घूम घूम कर झूठ बोल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार हुआ है। नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं मिला। नौकरी और रोजगार मांगने पर सरकार ने लाठी चलाई। किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिला। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ। धान किसान लुट गया। भाजपा सरकार की नजर किसानों की फसलों के साथ-साथ उनकी जमीन पर थी। किसानों की फसल और जमीन छीनने के लिए भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई थी। लेकिन हमारे किसानों ने आंदोलन के बल पर भाजपा सरकार को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए।

   

 
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर सभी शहीद किसानों की याद में किसान स्मारक बनाया जाएगा और उनके परिवारों की 25- 25 लाख रुपया देकर मदद की जाएगी। किसानों की सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर की जाएगी। हम किसानों के लिए मंडियां बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महंगाई को बहुत बढ़ा दिया है। डीजल, पेट्रोल से लेकर गैस सिलेंडर और अन्य खाने पीने वाली चीजों तथा सरसों के तेल के दाम बहुत बढ़ गए। चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार फिर डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ाएगी। गरीबों की जेब काटकर सरकार उद्योगपतियों की तिजोरी भर रही है।
    यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटाला हो रहा है। अभी गुजरात के व्यापारी 28 बैंकों का 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर फरार हो गए। यह पैसा आम जनता, गरीबों, किसानों और मजदूरों का है। जनता अपना पैसा बैंक में रखती है, बड़े उद्योगपति उसको लेकर फरार हो जाते हैं। इससे पहले भी गुजरात के व्यापारी बैंकों का पैसा लेकर भाग गए थे। किसान, गरीब और नौजवान को बैंक से कर्ज लेने के लिए अपनी जमीन और घर गिरवी रखनी पड़ती है। लेकिन यह उद्योगपति आसानी से पैसा लेते हैं और हवाई जहाज का टिकट लेकर विदेश भाग जाते हैं। भाजपा सरकार में लगातार उद्योगपति बैंकों से पैसा लेकर भाग रहे हैं।
    अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का बहुत बड़ा चुनाव है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की राजनीतिक दिशा को तय करेगा। यह नौजवानों और किसानों के भविष्य का चुनाव है। संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। हम लोग लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमने क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर गठबंधन बनाया है। गठबंधन उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है।
   यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव से ही परिणाम सामने आ गया है। भाजपा की हवा खराब हो गई है। उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त हो जाएगी। 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। छोटे किसानों को डीएपी और यूरिया भी देंगे। किसानों का 15 दिन में भुगतान कर आएंगे। नौजवानों के लिए सरकारी विभागों में रिक्त 11 लाख पदों पर भर्ती करेंगे। आईटी के क्षेत्र में 22 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। माताओं बहनों के लिए फिर से समाजवादी पेंशन शुरू करेंगे। महंगाई बहुत बढ़ रही है हमने अपने वचन पत्र में पेट्रोल भी देने की घोषणा की है। भाजपा सरकार में अन्ना जानवर खेती उजाड़ रहे हैं और जान भी ले रहे हैं। समाजवादी सरकार किसानों और उनकी फसलों को बचाएगी।
   यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों का भविष्य खराब किया है। बीजेपी की हर बात झूठी निकली। इनका हर वादा झूठा है। इनके अच्छे दिन के जुमले सबको याद हैं। इनकी बुलेट ट्रेन का कहीं अता पता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को जातियों में लड़ाती है। झगड़ा लगाती है। समाजवादी सरकार आने पर तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को हक और सम्मान दिया जाएगा।

Post Top Ad