प्रियंका गांधी के डोर-टू-डोर जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 14, 2022

प्रियंका गांधी के डोर-टू-डोर जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ, (मानवी मीडिया) लखनऊ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी  प्रियंका गांधी ने आज हमीरपुर के मौदहा और जालौन के कालपी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया। हमीरपुर के मौदहा में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के करने पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चन्देल के पुत्र अभयराज चन्देल के साथ कार की छत पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए रोड शो की शुरुआत की। जालौन के कालपी में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती उमाकांति सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों ने भारी उत्साह दिखाते हुए और पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।

यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का द्वितीय चरण का मतदान नौ जिलों की 55 सीटों पर संपन्न हुआ है, कांग्रेस पार्टी ने इस चरण में भी अन्य पार्टियों से बढ़त हासिल की है। 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के अपने वादे के अनुरूप कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को टिकट दिया है।

उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के मतदान में कांग्रेस पार्टी के प्रति मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। निश्चित रूप से प्रथम चरण के साथ ही आज द्वितीय चरण में भी कांग्रेस पार्टी अन्य दलों से आगे दिखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश के संपूर्ण विकास और लोगों की खुशहाली के लिए प्रतिज्ञा पत्र, महिलाओं के लिए ‘‘शक्ति विधान’’, युवाओं के ‘‘भर्ती विधान’’, सहित सभी वर्गों के विकास के लिए उन्नति विधान जन घोषण पत्र जारी किया, इनमें किए गए जन हितकारी वादों से लोगों का भरोसा कांग्रेस बढ़ा है। दो चरणों के मतदान में कांग्रेस को इसका सकारात्मक परिणाम मिला है। निश्चित ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी।  

पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। धान और गेहूं 2,500 रुपये प्रति कुंतल और गन्ना 400 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जायेगा। बिजली बिल 50 प्रतिशत कम करने के साथ कोरोना काल का बकाया माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को अनुभव और सेवा की अवधि के आधार पर चरणबद्ध तरीकों से नियमित किया जायेगा। आशा एवं आंगनबाड़ी बहनों को 10,000 रुपये का मानदेय देने के साथ, वृद्धा, विधवा को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। जनता का कांग्रेस पार्टी पर भरोसा इस बार बढ़ा है और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

Post Top Ad