कांग्रेस मुख्यालय का लाखों का किराया बकाया, BJP ने चंदा इकट्ठा कर यूं किया शर्मिंदा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 10, 2022

कांग्रेस मुख्यालय का लाखों का किराया बकाया, BJP ने चंदा इकट्ठा कर यूं किया शर्मिंदा

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्रालय ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में ये बात सामने आई कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेता सरकारी इमारतों का किराया नहीं चुका रहे हैं। पार्टी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय और सोनिया गांधी के निवास का किराया लंबे समय से नहीं चुकाया है। जिसके अब बकाया लाखों में है। ये पूरी जानकारी का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता सुजित पटेल की अर्जी के जवाब में केंद्रीय आवास मंत्रालय ने किए है। ये जानकारी सामने आने के अब भाजपा ने कांग्रेस नेताओ को शर्मिंदा करने के लिए चंदा इकट्ठा कर किराया चुकाने का अभियान शुरू किया है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि जब किराए के बराबर चंदा इकट्ठा हो जाएगा तो ये किराया सोनिया गांधी को भेजा जाएगा।

वहीं, दिल्ली के अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय का 12,69,902 रुपये का किराया लंबित। आखिरी बार किराया दिसंबर 2012 में चुकाया गया। 10 जनपथ रोड स्थित सोनिया गांधी के आवास का 4,610 रुपये का किराया बाकी है। पिछला किराया सितंबर 2020 में चुकाया गया था। नई दिल्ली की चाणक्यपुरी में सोनिया गांधी के निजी सचिव, विन्सेंट जॉर्ज के बंगला नंबर C-ll / 109 का 5,07,911 रुपये बाकी है। उन्होंने आखिरी बार किराया अगस्त 2013 में चुकाया गया था।

Post Top Ad