रूस ने 36 देशों की एयरलाइंस पर लगाया प्रतिबंध, न्यूक्लियर ट्रायड ने किया युद्धाभ्यास शुरू - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 28, 2022

रूस ने 36 देशों की एयरलाइंस पर लगाया प्रतिबंध, न्यूक्लियर ट्रायड ने किया युद्धाभ्यास शुरू

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): यूक्रेन और रूस के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीँ, यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं।

रूसी न्यूक्लियर ट्रायड ने युद्धाभ्यास किया शुरू, दुनिया पर मंडराया..

दूसरी तरफ रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है हमारे परमाणु मिसाइल बल और उत्तरी व प्रशांत बेड़ों को विस्तृत युद्ध कर्तव्यों पर तैनात किया गया है। इसी बीच, यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के हमले की वजह से भागे यूक्रेन के नागरिकों को तीन साल तक यूरोपीय संघ में रहने और काम करने का अधिकार देने की तैयारी कर रहा है। ईयू के गृह मामलों के आयुक्त यल्वा जॉनसन ने कहा कि अब तक कम से कम चार लाख यूक्रेनी शरणार्थी यूरोपीय संघ में प्रवेश कर चुके हैं। रूस अभी तक 36 देशों की एयरलाइंस की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा चुका है।

Post Top Ad