यूक्रेन संकट को देखते 24 घंटे में तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, युद्ध से बने हालात पर चर्चा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 28, 2022

यूक्रेन संकट को देखते 24 घंटे में तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, युद्ध से बने हालात पर चर्चा

 


नई दिल्ली(मानवी मीडिया): यूक्रेन और रूस के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहम बैठक कर रहे हैं। इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से बने हालात पर चर्चा हो रही है। दरअसल, सरकार युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने के लिए अभियान चला रही है। वहीँ, प्रधानमंत्री मोदी पहले ही कह चुके हैं कि यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को वापस लाना सरकार की प्रथामिकता है। यही वजह है कि बीते 24 घंटे में तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी चुनाव प्रचार के तुरंत बाद रविवार रात अहम बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा और वतन वापसी को लेकर प्राथमिकता से कदम उठाने को कहा था। इसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने एक फिर हाईलेवल मीटिंग की और भारतीय छात्रों की निकासी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजने का फैसला किया।

Post Top Ad