यूक्रेन से सकुशल 219 लोग भारत पहुंच - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 26, 2022

यूक्रेन से सकुशल 219 लोग भारत पहुंच


मुंबई (मानवी मीडिया)-यूक्रेन से सकुशल 219 लोग भारत पहुंच चुके हैं। इन बच्चों का स्वागत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विमान में जाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा-' मातृभूमि में आप सबका स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप सबकी सुरक्षित वापसी के लिए आज यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की है। रूस ने भी भारतीयों की सुरक्षित वापसी की बात कही है। आपको अपने दोस्तों को भी बताना है कि सरकार आपकी भी वापसी करा रही है और भी फ्लाइट्स आ रही हैं संभवतः सुबह तक। एयर इंडिया की तरफ से आपका स्वागत है। यह वापसी आपरेशन गंगा के तहत हुई है।  

एयर इंडिया का विमान AI-1943 आज रात 8 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर गया। विमान ने दोपहर में रोमानिया के बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। इनके लिए मुंबई के एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कॉरिडोर बनाया गया है। इसी बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि यूक्रेन से आज जो छात्र शहर पहुंच रहे हैं उन्हें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से मुफ्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम छात्रों को मुफ्त कोविड जांच, टीके, भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

Post Top Ad