शेयर बाजार: सेंसेक्स 1000 अंक गिरा-निफ्टी भी 173 के करीब - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 11, 2022

शेयर बाजार: सेंसेक्स 1000 अंक गिरा-निफ्टी भी 173 के करीब


मुंबई (मानवी मीडिया) : हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बीते तीन दिनों से कारोबार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 650 अंक टूट गया और 58,275 के स्तर पर खुला। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 192 अंक की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार शुरू होने के साथ ही गिरावट का सिलसिला भी तेज हो गया है। फिलहाल, सेंसेक्स लगभग 1000 अंक टूटकर 57,900 के आसपास आ चुक है, जबकि निफ्टी 17,400 के स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है। हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी Zomato का स्टॉक आज फिर भारी नुकसान में है और 9 फीसदी तक गिर चुका है।

थोड़ी ही देर में बाजार और नुकसान में चला गया। कुछ ही मिनट के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1000 तक गिर चुका था। हालांकि फिर इसने कुछ हद तक वापसी की, लेकिन बड़ी गिरावट बनी रही। सुबह 09:30 बजे सेंसेक्स करीब 690 अंक (1.15 फीसदी से ज्यादा) गिरा हुआ था। निफ्टी 200 अंक से ज्यादा गिरकर 17,400 अंक के स्तर से नीचे आ चुका था। दिन के 10:20 बजे तक सेंसेक्स 984 अंक गिरकर 58 हजार से नीचे आ चुका था। निफ्टी करीब 1.50 फीसदी गिरकर 17,350 अंक से नीचे आ चुका था।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 460.06 अंक (0.79 फीसदी) चढ़कर 58,926.03 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी इसी तर्ज पर 142.05 अंक (0.81 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,605.85 अंक पर बंद हुआ था। अमेरिका में पिछले साल महंगाई 40 साल के हाई पर पहुंच गई थी। इसकी जानकारी सामने आने के बाद यह आशंका ठोस हो गई है कि फेडरल रिजर्व जल्दी ही ब्याज दर बढ़ा सकता है। इसके बाद इन्वेस्टर भारी बिकवाली कर रहे हैं।

वहीं आज सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के प्रस्तावित आईपीओ का ड्राफ्ट सेबी के पास जमा होने वाला है। बीमा नियामक इरडा के बोर्ड से पहले ही इसे मंजूरी मिल चुकी है। आज एलआईसी के बोर्ड की भी अहम बैठक होने वाली है। इन्वेस्टर्स की निगाहें इस ओर भी लगी रहेंगी।

Post Top Ad