पुलिस कमिश्नर DK ठाकुर का औचक निरीक्षण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 17, 2022

पुलिस कमिश्नर DK ठाकुर का औचक निरीक्षण

लखनऊ (मानवी मीडिया) वरिष्ठ IPS अफ़सर वर्तमान में पुलिस कमिश्नर लखनऊ (ADG) DK ठाकुर का औचक निरीक्षण जारी।

CP ने आज थाना विभूतिखण्ड पर *थाना विभूतिखण्ड, थाना चिनहट व थाना बी0बी0डी0* में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की।

CP ने आगामी चुनाव को लेकर मातहतों को दिए निम्न आदेश।

विधानसभा चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कमिश्नर लखनऊ  द्वारा अवैध शराब बनाने वाले व अवैध शराब की बिक्री करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

विधानसभा चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शस्त्र बनाने वाले व अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।


विधानसभा चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कमिश्नर लखनऊ  द्वारा समस्त लाइसेंसी असलहों के धारकों के सत्यापन एवं उन्हें थाने में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।

विधानसभा चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में बाधा एवं अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध 107/16 सीआरपीसी, 110जी द0प्र0स0 की कार्यवाही,  गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

Post Top Ad