अपराध नियंत्रण पर कार्यवाही के प्रयास,पुलिस कर्मियों की भी प्रोन्नति--अवनीश अवस्थी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

अपराध नियंत्रण पर कार्यवाही के प्रयास,पुलिस कर्मियों की भी प्रोन्नति--अवनीश अवस्थी


लखनऊ (मानवी मीडिया) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जहाॅ एक ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे हैं वही पुलिस कर्मियों को भी समय से प्रोन्नति दिये जाने के प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पी0ए0सी0 में कार्यरत 1588 कर्मियों को पदोन्नतियाॅ प्रदान की गई है।

अपर मुख्य सचिव, गृह  अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 सेवा संवर्ग में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात 1588 कर्मियों को प्लाटून कमाण्डर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

      पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,  राजकुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर  प्रोन्नति की प्रक्रिया भी प्रक्रियाधीन है। उन्होने प्रोन्नत सभी कर्मियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

Post Top Ad