कांग्रेश उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

कांग्रेश उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की



लखनऊ (मानवी मीडिया)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी की। 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 16 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह इस लिस्ट में भी 40 फ़ीसदी महिलाएं हैं जैसा कि पार्टी ने वादा किया था।

पेश है कुछ उम्मीदवारों का परिचय--

1.पूनम पंडित  

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुलंदशहर की स्याना सीट से पूनम पंडित को अपना उम्मीदवार बनाया है। 25 वर्षीय पूनम पंडित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी रह चुकी हैं।  हरियाणवी और यूपी के लहजे में प्रभावी भाषण देने के लिए मशहूर पूनम पंडित  तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन की प्रभावी आवाज रही हैं। 

2.संगीता त्यागी

गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से कांग्रेस ने संगीता त्यागी को उम्मीदवार बनाया है। संगीता त्यागी कांग्रेस के दिवंगत नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजीव त्यागी की पत्नी हैं। 12 अगस्त 2020 को कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन वसुंधरा स्थित आवास पर हार्ट अटैक से हो गया था। उस समय वह एक टीवी चैनल में डिबेट का हिस्सा थे। संगीता त्यागी डीएवी स्कूल की शिक्षिका रही हैं। टीवी डिबेट में बढ़ती हेट स्पीच के मामलों को श्रीमती संगीता त्यागी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। 

3.उषा गंगवार

बरेली की नवाबगंज सीट से कांग्रेस पार्टी ने श्रीमती उषा गंगवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे कई बार जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को जोरशोर से उठाती हैं। कांग्रेस के 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। अब वह कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगी।

4.सिकंदर वाल्मीकि

कांग्रेस ने आगरा छावनी सुरक्षित सीट से वाल्मीकि समाज के सिकंदर वाल्मीकि को टिकट दिया है। सिकंदर वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। विगत दिनों आगरा में हिरासत में लिए गये 31 वर्षीय अरुण वाल्मीकि की पुलिसिया क्रूरता की वजह से की मौत हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने उनके घर गई थीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी थी, साथ ही पार्टी की तरफ से हरसंभव सहायता की घोषणा भी की थी।  कांग्रेस पार्टी की तरफ से अरुण बाल्मीकि के परिवार को ₹30 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई थी। श्रीमती प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि समाज से यह वादा किया था कि आप लोगों में से सहमति के साथ जो भी नाम सामने किया जाएगा उसे पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाएगी। वाल्मीकि समाज ने सिकंदर वाल्मीकि का नाम आगे किया तो कांग्रेस पार्टी ने सिकंदर वाल्मीकि को आगरा कैंट से प्रत्याशी बना दिया.

पंकज श्रीवास्तव कांग्रेस मीडिया: 5. टुक्की मल खटिक को कांग्रेस पार्टी ने ख़ुर्जा से उम्मीदवार बनाया है। टुक्की मल खटिक सामाजिक न्याय के मुद्दों पर लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं। कोरोना के समय उन्होंने लगातार सड़क पर जा रहे श्रमिकों को भोजन- पानी उपलब्ध करवाया और हज़ारों जरूरतमंदों तक अनाज पहुँचाया। टुक्की मल खटिक कांग्रेस की युवा आवाज़ हैं और बुलन्दशहर के ज़िला अध्यक्ष भी रहे। 

6.बड़ोत से राहुल कश्यप कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। राहुल कश्यप कहार समाज से आते हैं और अपने समाज के अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं। उन्होंने ज़िला पंचायत चुनाव लड़कर क्षेत्र में अपनी आवाज़ की धाक स्थापित की थी।

Post Top Ad