इंड‍िया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा मोदी ने ट्वीट पर दी जानकारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 21, 2022

इंड‍िया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा मोदी ने ट्वीट पर दी जानकारी

नईदिल्ली (मानवी मीडिया): इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ऐसे समय जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह एलान ऐसे वक्त पर किया है, जब इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, सरकार ने अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ के साथ मर्ज करने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि यह बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुल लोग देशप्रेम व बलिदान को नहीं समझ सकते। कोई बात नहीं, हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे। 

बता दें कि अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को अमर जवान जोत का उद्घाटन किया था।

Post Top Ad