जर्नल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 25, 2022

जर्नल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

नई दिल्ली( मानवी मीडिया) : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार काम करने वाले 71 लोगों को अलग अलग अवार्ड से सम्मानित किया है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत, गुलाम नबी आजाद, कल्याण सिंह और प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

बिपिन रावत की हैलीकाप्टर क्रैश हादस में मौत हो गई थी जबकि यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन हो चुका है। गायक सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। नीरज चोपड़ा ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। आज पुरस्कारों में 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, 53 अति विशिष्ट सेवा पदक, तीन विशिष्ट सेवा पदक और 13 युद्ध सेवा पदक, शामिल हैं।


इसके अलावा राष्ट्रपति 122 विशिष्ट सेवा पदक, तीन बार सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता), दो वायु सेना पदक (वीरता), 40 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), आठ नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) और 14 वायु सेना पदक विजेताओं को भी सम्मानित किए गए। इसी प्रकार गणतन्त्र दिवस, 2022 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कुल 29 अधिकारियों व कार्मिकों को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। सीबीआई की एक एक विज्ञप्ति के अनुसार छह अधिकारियों/कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 23 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।

Post Top Ad