मास्क चेकिंग कर वसूले जुर्माना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

मास्क चेकिंग कर वसूले जुर्माना


बिहार (मानवी मीडिया)कोंच। जो लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हों तो वे सावधान हो जाएं क्योंकि हर रोज कोविड महामारी को देखते हुए कोविड से बचाव के लिए मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को कोंच थाना गेट के समीप गोह गया मुख्य मार्ग पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कोरोना के तीसरी लहर से बचने को लेकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 11 लोगों को मास्क चेकिंग के दौरान 550 रूपये वसुली किया गया है। उन्होंने बताया कि जो लोग बिना मास्क पहने पाए जाते हैं उनसे प्रति व्यक्ति 50 रुपये का फाइन निर्धारित किया गया है। मास्क चेकिंग अभियान में एस आई मनोज कुमार पुलिस बल के साथ शामिल थे 



Post Top Ad