विपक्ष का जातिवाद, क्षेत्रवाद,परिवारवाद सम्प्रदायवाद पर चुनाव जीतने का फार्मूला रहे : डा दिनेश शर्मा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 30, 2022

विपक्ष का जातिवाद, क्षेत्रवाद,परिवारवाद सम्प्रदायवाद पर चुनाव जीतने का फार्मूला रहे : डा दिनेश शर्मा

लखनऊ (मानवी मीडिया)शाहजहांपुर उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि धोखा फरेब जातिवाद, परिवारवाद सम्प्रदायवाद विपक्ष के लिए चुनाव जीतने का फार्मूला  था। जुमलों और झूठ के हथकंडों के सहारे चुनाव जीतने की उनकी चाल अब कामयाब नहीं हो पा रही हैं। अब हर घर में मोदी और योगी सरकार ने अपने कार्यों से जगह बना ली है। जो भाजपा को वोट नहीं भी देते थे वे भी इस बार भाजपा को वोट देते दिखाई देंगे। शाहजहांपुर जनपद के कटरा एवं तिलहर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग आयोजित प्रभावी मतदाताओं से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर माफिया गुन्डे मवाली सूबेे की शान्ति को भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। पिछली सरकारों के दौरान साम्प्रदायिकता का नंगा नाच करने वालों के गुर्गे मकानो पर कब्जा करते थे। माताओं बहनों के साथ अशिष्ट व्यवहार करते थे।  शाम से माताएं बहने घरों  से बाहर निकलने में डरती थीं। लोग पलायन करने को मजबूर थे। भाजपा सरकार में पलायन कराने वाले खुद पलयान कर गए थे। माफिया  यूपी छोडकर भाग गए थे। ऐसे लोग वापस नहीं आने चाहिएं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में परिवारवाद हावी है। पार्टी के अध्यक्ष पद पर केवल परिवार विशेष का ही व्यक्ति बैठता है। कांग्रेस में गांधी अथवा वाड्रा परिवार तो सपा में एक ही परिवार का व्यक्ति ही  अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा में जब भी अध्यक्ष के बारे में पता किया जाएगा तो मालूम होगा कि साघारण कार्यकर्ता ही पार्टी का प्रधान है। वे सभी परिवारवादी पार्टियां हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा  एक परिवार है जो सभी के लिए कार्य करता है । यह सपा सुप्रीमो का परिवार  अथवा कांग्रेस के गांधी परिवार अथवा बहन जी का परिवार नहीं है जो सिर्फ अपने लिए काम करते हैं। इन दलों में बाजार की सी व्यवस्था है जहां पर सब कुछ बिकाऊ है। कुछ दलों में तो टिकट भी बिकाऊ है। राजनीति में शुचिता खत्म हुई है मापदण्ड बदल गए है पर इनके बीच में भाजपा ने आशा की किरण जगाई है। डा शर्मा ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी है जो प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेने की जगह ईष्या करते हैं तथा आरोप लगाने के साथ ही अपशब्द का प्रयोग तक करते हैं।

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज काशी में भव्य कारीडोर बना है। प्रधानमंत्री ने जब उनका लोकर्पण किया तो  लगा कि भारत की संस्कृति के पुनर्जागरण का अभियान अपने चरम पर पहुच गया है। ऐसे समय देश की एक पार्टी के नेता ने भारत की संस्कृति को गौरव देने वाले कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रधानमंत्री के लिए बेहद खराब  'अन्तिम समय 'शब्द का प्रयोग किया।   जनता और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की शुभकामना प्रधानमंत्री के साथ है कि वे शतायु हों और इसी प्रकार से भारत की संस्कृति का मान बढाते रहे। पूर्व में भी प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों को प्रयोग हुआ है और उसका जवाब देश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके दिया है। राजनीति में विरोध हो सकता है पर ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस को जर्जर इमारत बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कभी भी ढह सकती है। कांग्रेस ने देश के खोखला बनाने का काम किया है।

आज प्रदेश में अलग तरह का वातावरण है। मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की सेवा में रात दिन एक किए हुए हैं। कोरोना काल में जब जनता को मदद की जरूरत थी तब विपक्ष का एक भी नेता दूरबीन से भी खोजने पर भी नहीं मिल रहा था। विपक्ष के नेता अपने क्षेत्र में भी नहीं गए पर भाजपा के लोग जनता की सेवा में  लगे हुए थे। सेवा की इस प्रक्रिया में तमाम भाजपा के कार्यकर्ता ,मंत्री ,विधायकों की जान तक चली गई। आज प्रदेश के 90 प्रशित लोगोें कोे वैैसीन की पहली डेाज  मिल   गई है इसलिए कोरोना  पर विजय मिल रही है।सरकार लोगों के जीवन को बचाने के लिए काम कर रही है और विपक्ष भ्रम फैला रहा है। भाजपा रोजगार देनेा चाहती है तो विपक्ष अपराध बढाकर बेरोजगारी देन चाहता है।

उन्होंने कहा कि  अभी तक गायब रहने वाले विपक्षी दलों ने चुनाव आते ही अपना अलादीनी चिराग घिस दिया है। उनके इस चिराग से अपराधी प्रत्याशी अथवा प्रत्याशियों के सहयोगी के रूप में सामने आ गए है। उनके सामने आने से प्रदेश में फिर से अपराधीकरण होने का संकट सामने आ खडा हुआ है।इनका सामना करने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। ऐसे लोगों को याद रखना चाहिए कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वे किसी का अहित नही ंकर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार अल्पसंख्यकों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। सरकार की योजनाओं को लाभ उन तक बिना किसी भेदभाव के पहुचा है। पिछली बार सपा ने मकान देने के नाम पर लाखों फार्म भरवाए थे पर  हजारों में भी लोगों को मकान नहीं दे पाए थे जबकि भाजपा सरकार ने 45 लाख लोगों को बिना किसी भेदभाव के मकान दिए। ढाई करोड को शौचालय दिए। किसान सम्मान निधि , गैस का कनेक्शन , बिजली का कनेक्शन आदि बिना किसी भेदभाव के दिए है। तीन तलाक जैसी व्यवस्था को समाप्त कर मुस्लिम बहनों  को न्याय दिलाया है। पार्टी ने सबका साथ सबका विकास  के मंत्र पर काम किया है।  भारत की नई विकास गाथा को लिखा है।

ब्राह्मण को श्रेष्ठ जीवन जीने की पद्धति बताते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन ररहा है। जनता जानती है कि कौन मंदिर निर्माण करवा रहा है और किसने मंदिर निर्माण में अडंगा डाला था।  भाजपा ने तो हर वर्ग के महापुुरूषों का सम्मान किया है। भाजपा सभी वर्गो की पार्टी है।  भाजपा देश प्रदेश को बांटना नहीं बल्कि जोडना चाहती है। उत्तर प्रदेश को नौजवानों के सपनों का प्रदेश बनाना चाहते है। ऐसा प्रदेश जिसमें युवाओं को साढे चार लाख सरकारी नौकरी मिली , साढे तीन लाख को संविदा पर भर्ती व 1.61 करोड को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर  मिले हों।  जिस प्रदेश में देश के 70 प्रतिशत मोबाइल बनते हों। जब सत्ता संभाली थी तक बेरोजगारी की दर 17.4% प्रतिशत से अधिक थी और आज यह मात्र 4.9% प्रतिशत के आस पास है। पौने पांच साल में 11 लाख करोड की अर्थव्यवस्था को 22 लाख करोड की अर्थव्यवस्था में बदल दिया है। सरकार ने पांच एक्सप्रेस वे पर काम किया।

उन्होंने लोगों से कहा कि चुनावी महायज्ञ में भाजपा के पक्ष में मतदान करें और भाजपा की जीत का नया इतिहास लिख दें। शाहजहांपुर जनपद की कटरा एवं तिलहर विधानसभा में प्रभावी मतदाता संवाद करने के बाद दोनों विधानसभा में उपमुख्यमंत्री द्वारा जनसंपर्क किया गया कार्यक्रम में कटरा विधानसभा के प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह तिलहर विधानसभा के प्रत्याशी सलोना कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री राकेश मिश्रा ,जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा भाजपा मैं बहुजन समाज पार्टी से आये ब्लॉक प्रमुख राजीव कश्यप, रूम सिंह यादव ,नेत्र पाल गंगवार कुंवर सेन गंगवार (जिला पंचायत सदस्य )आज भाजपा में शामिल हुये। 



--

Post Top Ad