अखिलेश ने पहनाई टोपी,दारा सिंह चौहान एवं डॉ. आर. के. वर्मा सपा में शामिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 16, 2022

अखिलेश ने पहनाई टोपी,दारा सिंह चौहान एवं डॉ. आर. के. वर्मा सपा में शामिल

 


लखनऊ ( मानवी मीडिया)आज पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री  दारा सिंह चौहान एवं डॉ. आर. के. वर्मा सदस्य विधानसभा ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।  चौहान भाजपा छोड़कर और  वर्मा अपना दल छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

    दारा सिंह के साथ बसपा और भाजपा के कई पदाधिकारी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उनके समर्थक आजमगढ़, इटावा, मऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, उन्नाव, फर्रूखाबाद, आगरा, मैनपुरी, औरैया, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोण्डा, बस्ती, फतेहपुर आदि जिलों से बड़ी संख्या में आए थे।

   दारा सिंह के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं  योगेन्द्र चौहान, शारदा प्रसाद चौहान, पूर्व प्रत्याशी बसपा, मोहन चौहान क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, बृजभान चौहान लोकसभा प्रभारी भाजपा, बाघ सिंह चौहान सदस्य जिला पंचायत, अग्नि प्रताप सिंह उर्फ भयंकर सिंह, उग्रसेन चौहान, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा, विभूति चौहान प्रख्यात क्रांतिकारी, विष्णु प्रताप चौहान, प्रदेश अध्यक्ष चौहान एकता मंच, सुरेश राम दलित चिंतक, रविन्द्र गुप्ता पूर्व जोनल कोऑर्डिनेटर बसपा, संतोष चौहान, जिला पंचायत सदस्य, चतुर्भुज चौहान जिला पंचायत सदस्य, बृज नंदन चौहान, विश्वनाथ सिंह चौहान, रामकेश चौहान, देशराज चौहान, शिव प्रकाश उपाध्याय आदि।
विधायक डॉ0 आर.के. वर्मा ‘अपना दल‘ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं उनके साथ       मो0 हफीज (पिज्जू), राधेश्याम पटेल, पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जे.के. राज्य (पासी) उत्तर प्रदेश जनरक्षक पार्टी बिना शर्त समाजवादी पार्टी में शामिल, राजेन्द्र यादव एडवोकेट, अंकेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य, ज्ञानेन्द्र वर्मा, प्रदेश महासचिव, विधि मंच अपना दल, वीरेन्द्र वर्मा बसपा, अशोक गौतम, वीरेन्द्र शर्मा पूर्व मंडल प्रभारी बसपा तथा कई अन्य समर्थक सपा में शामिल हुए हैं।  

    इस अवसर पर शाश्वत जोशी के पार्टी गीत ‘समाजवादी हुंकारा‘ की भी प्रस्तुति हुई। इसे बॉलीवुड के गायक राजा हसन ने अपनी आवाज दी है और संगीत निर्देशन अभिनव और कौशिक का है।

Post Top Ad