राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा एवं उ प्र उपाध्यक्षा सुषमा द्वारा बैठक का शुभारंभ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा एवं उ प्र उपाध्यक्षा सुषमा द्वारा बैठक का शुभारंभ

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग‘‘ एवं हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यशाला ‘‘राज्य महिला आयोगों के साथ पारस्परिक संवाद बैठक‘‘ का शुभारम्भ राष्ट्रीय महिला आयोग की. अध्यक्ष,  रेखा शर्मा, सदस्य सचिव,  मीता राजीवलोचान तथा उ.प्र. राज्य महिला आयोग की  उपाध्यक्षा  सुषमा सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

तत्पश्चात् राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा, रेखा शर्मा  द्वारा विभिन्न प्रान्तों के राज्य महिला आयोगों से आये हुये मा. अध्यक्षों एवं  उपाध्यक्षों का हिमाचल प्रदेश की पारम्परिक टोपी एवं शाॅल पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।


बैठक के Technical Session II esa "Domestic Violence and How to support women, changes in law, Schemes and Rehabilitation" विषय पर आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उड़ीसा, तमिलनाडु द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।

 उपाध्यक्षा, सुषमा सिंह द्वारा उ.प्र. राज्य महिला आयोग का प्रतिनिधित्व करते हुये बैठक के Technical Session II में उक्त विषय पर उ.प्र. राज्य महिला आयोग के क्रिया-कलापों एवं घरेलू हिंसा के प्रकरणों निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये गये।

अन्त में उक्त दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस की बैठक का समापन किया गया। द्वितीय दिवस की कार्यशाला/बैठक कल दिनांक 08 जनवरी, 2022 को आयोजित की जायेगी जिसमें अन्य प्रान्तों के राज्य महिला आयोगों द्वारा उक्त विषय पर अपने विचार प्रकट किये जायेंगे।

Post Top Ad