सपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय मजदूर मिशन पार्टी के पदाधिकारियों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 21, 2022

सपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय मजदूर मिशन पार्टी के पदाधिकारियों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ (मानवी मीडिया) बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय  सतीश चंद्र मिश्र  के नेतृत्व में उनके लखनऊ स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा टीम से जुड़े लोगों ने भारी संख्या में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी लोगों ने  बहन  मायावती  को उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
लखनऊ स्थित सतीश चंद्र मिश्र  के कार्यालय पर गौतमबुद्ध नगर से आए सपा के  रामबीर सिंह जाटव (पूर्व प्रभारी लोकसभा),  पूरन गौतम जी (वरिष्ठ सपा नेता), कांग्रेस के साहिल सैफी  (जिला सचिव), राष्ट्रीय मजदूर मिशन पार्टी के मांगेराम रत्न  (राष्ट्रीय सचिव),  राजेंद्र कदम  (समाज सेवी) और  राहुल जाटव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में बहन  मायावती  को उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
अलीगढ़ में पूर्व में बसपा से पदाधिकारी रहे कई लोगों ने पुनः बहुजन समाज पार्टी के सदस्यता ग्रहण की और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कू0मायावती  को उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 

लखनऊ से बसपा के महासचिव  ललित तिवारी जी ने लखनऊ स्थित सतीश चंद्र मिश्र  के कार्यालय पर सतीश चंद्र मिश्र  के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

Post Top Ad