योगी, अखिलेश और प्रियंका ने मायावती को दी जन्मदिन की शुभकामना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

योगी, अखिलेश और प्रियंका ने मायावती को दी जन्मदिन की शुभकामना

 


लखनऊ( मानवी मीडिया): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उनके जन्मदिन की बधाई दी। योगी ने अपने संदेश में कहा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।”

मायावती का आज 66वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन मनाते समय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। इस बीच सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यहां संवाददाता सम्मेलन में मायावती को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुये उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। वहीं सपा की ओर से ट्वीटर पर भी बधाई संदेश में कहा गया है, “बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुये कहा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें एवं लंबी आयु प्रदान करें।”

Post Top Ad