समाजवादी पार्टी ने सदस्यो को किया नामित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 13, 2022

समाजवादी पार्टी ने सदस्यो को किया नामित


 लखनऊ (मानवी मीडिया)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल द्वारा  राहुल भारती निवासी ग्राम दाबकी, जुन्नारदार, जिला सहारनपुर को समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष तथा  अवधेश यादव गोरखपुर, देवेन्द्र जाखड़ हापुड़, कैलाश यादव ललितपुर, दूधनाथ यादव मऊ का जिलाध्यक्ष एवं के.के. त्रिपाठी गोरखपुर महानगर को महानगर अध्यक्ष नामित किया गया है।

     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रदीप तिवारी द्वारा  इं0 विक्रम यादव इलाहाबाद को राष्ट्रीय सचिव तथा वदान बाल्मीकि सहारनपुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं रंजीत यादव सुल्तानपुर, विजय कुमार तिवारी जौनपुर को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव जी के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष  सिद्धार्थ सिंह द्वारा  राजीव गुप्ता बाराबंकी,  मनोज कुमार यादव लखनऊ को राष्ट्रीय सचिव तथा  दिलशेर हसन लखनऊ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।

     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष  मोहम्मद फ़हद द्वारा  मनोज यादव गोरखपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।

     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की अनुमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष  नेहा यादव द्वारा समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 21 पदाधिकारी नामित किये गये है। नवनिर्मित पदाधिकारियों में 9 सचिव 9 सदस्य एवं 3 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं।

     समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव सतीश यादव, (महामंत्री जे०न०यू), (महाराजगंज),विजय विक्रम सिंह वर्मा (शाहजहांपुर),  कमाल अख्तर (वाराणसी), रंजीत रस्तोगी स्वर्णकार (सीतापुर),  अभिजीत गुप्ता(कानपूर), अमित शर्मा (हापुड़), राहुल पारासर (मथुरा),  अरशद चौधरी (शामली), वरुण प्रताप सिंह (एटा) एवं राष्ट्रीय सदस्य  अंबुज यादव (जौनपुर),  जय सिंह (आजमगढ़),  दीपू आजाद (उन्नाव), हिमांशु यादव (सोनभद्र), आशीष कुमार (जौनपुर),  विक्की यादव (मिर्जापुर),  यदुराज (मध्यप्रदेश),  रघुवर प्रताप सिंह (जालौन),  प्रभाकर कृष्णा (प्रयागराज) तथा विशेष आमंत्रित सदस्य  रावत सरोज (जौनपुर),  आशीष अतरौलिया (आजमगढ़),  मयंक यादव (वाराणसी) को नामित किये गये है।

Post Top Ad