मकर संक्रांति पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा शक्ति केंद्रों पर तहरी भोज आयोजित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 14, 2022

मकर संक्रांति पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा शक्ति केंद्रों पर तहरी भोज आयोजित


 लखनऊ (मानवी मीडिया)  मकर संक्रांति के अवसर पर आज भाजपा लखनऊ महानगर इकाई द्वारा सभी शक्ति केंद्रों पर समरसता तहरी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तहरी भोज में केंद्रीय राज्य मंत्री  शोभा करंदलाजे पूर्व मंडल 4 में शक्ति केंद्र संयोजिका  पुष्पा शर्मा के आवास पर समरसता भोज में शामिल हुई और उनके परिजनों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने कैंट के मोतीलाल नेहरू चंद्रभानु गुप्त वार्ड में खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया।

शोभा करंदलाजे ने कहा कि पर आप समरसता भोज कार्यक्रम पहले बड़े पैमाने पर करना था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए चार- पांच लोग लोगों के ग्रुप में एक-एक करके तहरी भोज कराया गया।

खिचड़ी सहभोज के कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समता का और पीएम मोदी के 'सबका साथ-सबका विकास' मंत्र को अंगीकार करते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी द्वारा समता भोज आयोजन किया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी मिशन सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास -सबका प्रयास के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुसू्चित या दलित कार्यकर्ताओं के आवास जाकर भी साथ में तहरी भोज किया और साथ में सरकार की जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तहरी भोज में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्षा सीता नेगी,गुजरात प्रवासी दर्शनी बेन,

 महामंत्री रीना चौरसिया,अर्चना साहू ,रमा सिंह, उपाध्यक्ष शिवा पांडे ,अंजली ,भूमि,शाहिदा खान, नगर एवम मंडल की पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रही।

अयोध्या प्रभारी साकेत शर्मा द्वारा ऐशबाग में आयोजित तहरी भोज में महापौर संयुक्ता भाटिया,मुन्ना सिंह धानुक विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह ,रमेश तूफानी, पार्षद रजनीश गुप्ता, शशि गुप्ता

व मनकामेश्वर वार्ड में पार्षद रेखा रोशनी व रंजीत सिंह द्वारा तहरी भंडारे का आयोजन भी किया गया।

पार्षद सरबजीत सिंह के कार्यालय पर मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महामंत्री  पुष्कर शुक्ला, सरदार रजिंदर सिंह बग्गा सरदार रणवीर सिंह भसीन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

उत्तर विधानसभा के उत्तर मण्डल-1के वार्ड दौलतगंज में मंडल उपाध्यक्ष रितेश कनौजिया के आवास पर समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से नगर के महामंत्री  राम औतार कनौजिया ,दौलतगंज की पार्षद रानी कनौजिया एवं शिशुपाल सिंह ,दया शंकर पांडे जी एवं तमाम गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

 मध्य मंडल 2 के यदुनाथ सान्याल वार्ड में सेक्टर संयोजक गणेश पवार के आवास पर,

 रानी लक्ष्मीबाई बी शक्ति केंद्र पर मंडल उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता द्वारा निर्मित शुध्द एवं स्वादिष्ट तहरी भोज में मण्डल अध्यक्ष हिमांशु राज सोनकर मण्डल महामंत्री अंकित गुप्ता, पूर्व मण्डल 1 के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बब्बू ने पेपर मिल के शक्ति केन्द्र, गोमती नगर के शक्ति केन्द्र व राजीव गांधी के शक्ति केन्द्र पर तहरी भोज आयोजित किया जिसमें विधानसभा प्रभारी राजरानी रावत ,मण्डल प्रभारी बृज किशोर पाण्डेय,पार्षद राजेश सिंह गब्बर, पूर्व पार्षद अवधेश मिश्रा आदि ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 उत्तर मंडल-2 में मंडल अध्यक्ष लव कुश त्रिवेदी के साथ मंडल के चारों वार्डो  में समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, मंडल अध्यक्ष लव कुश त्रिवेदी ,मंडल प्रभारी स्वतंत्र बाजपेयी, पार्षद कुमकुम  राजपूत, मंडल महामंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह मौर्य, मिथिलेश सिंह जी, मंडल उपाध्यक्ष महेश गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कैट मंडल 3 में लालकुआं वार्ड में मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे, पार्षद सुशील कुमार पम्मी  द्वारा , पूर्व मण्डल 4 के सभी वार्डो में योगेश चतुर्वेदी द्वारा 

पश्चिम विधानसभा मंडल -1 के हैदरगंज वार्ड के लकड़ मंडी क्षेत्र मे मुख्य सचेतक पार्षद दल कुमार भुर्जी द्वारा आयोजित समरसता भोज में मुख्य रूप से भाजपा उत्तर प्रदेश के अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कनौजिया , अनुसूचित मोर्चा कार्यसमिति सदस्य  पासी विनोद राजपूत की उपस्थिति में तहरी भोज कार्यक्रम आयोजित हुए।

Post Top Ad