लखनऊ से भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 11, 2022

लखनऊ से भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान


लखनऊ (मानवी मीडिया)प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज बालू अड्डा के राजा राममोहन राय वार्ड की बूथ संख्या 306 पर लखनऊ से लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ किया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां व जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की और उसके "पूरी हुई आस घर-घर हुआ विकास" लिखित पत्रक वितरित किए जिसमें सरकार द्वारा प्रदान प्रमुख विकास कार्य व योजनाओं का जिक्र है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। संपर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी पप्पू सोनकर, मोबाइल लाभार्थी जहीर खान, आयुष्मान कार्ड लाभार्थी अजीत सिंह, लेबर कार्ड लाभार्थी रुपेश चौहान, पवन निषाद  और रमेश श्रीवास्तव के घर पहुंच कर रोली का टीका लगाया, द्वार पर भाजपा के स्टीकर लगाएं और साथ ही सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित किए। संपर्क अभियान के दौरान विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी,, सुनील यादव मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे भी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देंगे। कार्यकर्ता यह भी बताएंगे कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराया, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाने के साथ ही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, गुंडाराज और माफिया राज की समाप्ति, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों, गरीब, वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 जनवरी से चलाये जाने वाले लाभार्थी जन संपर्क अभियान के तहत आज लखनऊ महानगर  के सभी शक्ति केंद्रों पर मंत्री, विधायक एमएलसी, निगम आयोग बोर्ड सदस्य और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने  लाभार्थी के घर-घर जाकर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये 4 से 5 लोगो की टोली बनाकर संपर्क किया।

मंत्री ब्रजेश पाठक ने विक्रमादित्य वार्ड, कैबिनेटगंज बस्ती में लाभार्थियों से जनसंपर्क कर गरीबों, पीड़ितों, वंचितों की सेवा में समर्पित भाजपा सरकार को अपना मत प्रदान कर विजयी बनाने हेतु आग्रह किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  आनंद पांडे , महामंत्री आलोक शर्मा, सोनू साहू, दीपक कुमार उपस्थित रहे।

मंत्री स्वाति सिंह ने सरोजनी नगर दक्षिण 2 के विद्यावती् -1 बी में,सांसद संजय सेठ ने पूर्व मंडल 4 में इस्माइल गंज प्रथम में मंडल अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी, केडी सिंह, देवेश उपाध्याय, अशोक सिंह के साथ, विधायक सुरेश चंद तिवारी ने केसरी खेड़ा मैं स्वामी विवेकानंद हाई सेकेंडरी स्कूल शक्ति केंद्र में बूथ संख्या 91 पर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने पूर्व विधानसभा के शंकरपुर व शक्ति केंद्र के अतरौली गांव में बूथ नंबर 1 पर एससी एसटी आयोग सदस्य रमेश तूफानी और मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने उत्तर विधानसभा के चांदगंज में महानगर अभियान प्रमुख व नगर उपाध्यक्ष सौरव बल्मीकि ,मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, और नमिता श्रीवास्तव के साथ, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने मध्य मंडल 4 के तिलक नगर कुंडली वार्ड की बूथ संख्या 7 व 8 पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत के साथ‌, उत्तर मंडल 5 में जानकीपुरम प्रथम शक्ति केंद्र में मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे वार्ड अध्यक्ष राजीव मल्होत्रा रामानुज तिवारी अतुल मिश्रा और दिनेश विश्वकर्मा द्वारा,

,उत्तर मंडल 4 में फैजुल्लागंज में मंडल अध्यक्ष रामशरण सिंह व महामंत्री पुनीत शर्मा द्वारा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता द्वारा वार्ड हुसैनाबाद मोहल्ला पीर बुखारा की बूथ संख्या 45 पर,

पश्चिम विधानसभा में शक्ति केंद्र कन्हैया माधवपुर बी में महानगर उपाध्यक्ष जया शुक्ला व नगर मंत्री यू.एन. पांडे द्वारा,मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत द्वारा शक्ति केंद्र बालागंज ए में निर्मल लोधी व बूथ अध्यक्ष सूरज राजपूत के साथ, शक्ति केंद्र आलमनगर ए में मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मंडल प्रभारी जयति श्रीवास्तव लाभार्थी प्रमुख बबीता शर्मा, आदित्य मिश्रा, शालिनी गौतम ने, मध्य विधानसभा में मंडल दो के यदुनाथ सान्याल वार्ड में मंडल महामंत्री धर्मेंद्र मिश्रा रिंकू मंत्री विशाल रावत सेक्टर संयोजक गणेश पवार विशाल सिंह अमित चौधरी द्वारा, अनुसूचित मोर्चा द्वारा मध्य विधानसभा के अंतर्गत छोटी एवं बड़ी जुगोली में आयोग सदस्य रमेश तूफानी अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विपिन सोनकर उपाध्यक्ष इंदल गौतम महामंत्री दीपक सोनकर शैलू, कनौजिया समाज द्वारा पश्चिम विधानसभा के मलपुर बस्ती में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

Post Top Ad