विदेशों से भारत आने वाले हर यात्रियों को 7 दिन रहना होगा क्वारंटाइन, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

विदेशों से भारत आने वाले हर यात्रियों को 7 दिन रहना होगा क्वारंटाइन,


नई दिल्ली(मानवी मीडिया): कोरोना एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के मामले दुनिया भर से सामने आ रहे हैं। वहीं देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम जारी किए हैं। जिसके मुताबिक अब से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा। इसके बाद आठवें दिन RTPCR टेस्ट किया जाएगा। नए सरकारी सर्कुलर में कहा गया है कि नई मानक संचालन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2022 से अगले आदेश तक मान्य होगी।

पहले से देनी होगी सारी जानकारी

नए नियम के अनुसार भारत की यात्रा करने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन एयर सुविधा  पर सेल्फ-डिक्लेयरेशन फॉर्म में एक फुल और तथ्यात्मक जानकारी जमा करनी होगी। उन्हें यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर किए गए COVID-19 RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट भी अपलोड करनी होगी।

Post Top Ad