जदयू ने, जारी की 26 विधानसभाओं की पहली सूची - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 22, 2022

जदयू ने, जारी की 26 विधानसभाओं की पहली सूची

लखनऊ (मानवी मीडिया) जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यालय से उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए  26 विधानसभाओं की  प्रथम सूची जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लल्लन सिंह ने प्रेस वार्ता में जारी की। जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव एवम उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री के सी त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल इस अवसर पर मौजूद थे।

लल्लन सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश चुनाव में जदयू के भाजपा के साथ गठबंधन के लिए केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के पूर्व अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह को अधिकृत किया गया था। आरसीपी सिंह द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ,केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह एवं धर्मेंद्र प्रधान से कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई सकारात्मक नतीजा न निकलने के कारण जदयू ने अपनी प्रथम सूची जारी की है।

साथ ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष  लल्लन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल को बाकी सूचियां एवं प्रत्याशियों के नाम जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने ऐलान किया है कि जदयू का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में अपना दमखम दिखाएगा एवं सभी पार्टियों को कड़ी टक्कर देगा ।

शीघ्र ही अन्य सूचियां एवं प्रत्याशियों के नाम प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल द्वारा घोषित किए जाएंगे ,यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर केके त्रिपाठी प्रदान की।

सभी 26 विधानसभाओं की सूची संलग्न है


Post Top Ad