बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में आग लगने से 1200 घर जलकर राख - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 10, 2022

बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में आग लगने से 1200 घर जलकर राख


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में स्थित रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में भीषण आग लगने से करीब 1200 रोहिंग्या शरणार्थियों के घर जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार, कैंप 16 शरणार्थी शिविर के काटा इलाके में रविवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस बटालियन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामरान हुसैन ने बताया कि आग रविवार शाम करीब पांच बजे लगी है। उन्होंने कहा कि आग तेजी से फैली और लगभग 1200 रोहिंग्या शरणार्थी घरों को नष्ट कर दिया। कॉक्स बाजार में उखिया फायर स्टेशन के स्टेशन अधिकारी ने बताया कि आग को रात तक बुझाया गया।

शाम करीब 4.50 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार इकाइयां कॉक्स बाजार में मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उन्होंने कैंप के ऊपर घना धुंआ उठते देखा। स्थानीय निवाली सद्दाम हुसैन ने बताया कि उन्होंने अचानक देखा कि आग में सैकड़ों घर जल रहे हैं। इसे काबू करने में अग्निशमन सेवा और अन्य सरकारी एजेंसियों ने कड़ी मेहनत की।

Post Top Ad